उदासीनता:जल निकासी की जिस जगह व्यवस्था थी वहां कर दिया तालाब का सौंदर्यीकरण

बक्सर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • सोहनीपट्टी में जलजमाव व दुर्गंध से आम लोगों का आना-जाना हुआ मुश्किल

सोहनीपट्टी में जलजमाव से लोगों की परेशानियां बढ़ गई। लोगों को किसी बड़ी बीमारी का आशंका सताने लगा है। क्योंकि, जलजमाव से बदबू निकल रहा है। जल निकासी का जिस जगह व्यवस्था था, उस जगह पर मुख्यमंत्री के जल जीवन हरियाली को लेकर तालाब का सौंदर्यीकरण करा दिया गया है। जिसके कारण मोहल्ले में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे में जलजमाव होने से सूअर का बसेरा बन गया है। सुअरों के कारण कई तरह के रोग के फैलने की आशंका व्यक्त की जा रही है। लेकिन, जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने को लेकर कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति आगे नहीं आ रहा है।

बताया जा रहा है कि तीन वार्डों के पानी की जलजमाव हो रहा है। स्थानीय निवासी कन्हा चौबे और अजय कुमार ने बताया सोहनी पट्टी के वार्ड 19, 20 और 21 का जलजमाव अक्सर होते रहता है। लेकिन, किसी पार्षद ने जल निकासी का समुचित व्यवस्था नहीं किया है। जलजमाव से सूअर का बसेरा बना हुआ है। जिसे कई तरह के रोग का आशंका बना हुआ है।

नए बस्ती बनने से जलजमाव की हुई समस्या : नए बस्ती में घर बनाने के कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हुआ है। क्योंकि, नए मकान लोग अपनी सुविधा के अनुरूप बनाए है। जिससे घरो के पानी निकलने में समस्या होने लगी है। हालांकि, यह समस्या लगभग एक साल से हो रही है। इससे पहले किसी तरह घरों का पानी निकाल कर बगल के तालाब में जाता था ,तालाब का सौंदर्यीकरण होने से यह समस्या उत्पन्न हो गया है।

मोहल्ले का पानी निकासी को लेकर चार साल हुआ था हंगामा : लगभग चार साल पूर्व इसी मोहल्ले में हो रहे जलजमाव की निकासी को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। हंगामा के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन ने सतीवाड़ा होते हुए मृत नहर में जल निकासी की व्यवस्था किया गया। तब जाकर मोहल्ले के जलजमाव से लोगों को निजात मिली।

खबरें और भी हैं...