बक्सर जिले के कनकनरायणपुर में मामूली विवाद में पड़ोसियों ने लोहे की रड से मारकर महिला पुरुष समेत 5 लोगों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। सभी को ग्रामीणों ने उपचार के लिए चौसा पीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है।
मिली जनकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कनक नरायणपुर में शुक्रवार की शाम 5 बजे के करीब देवकुमार सिंह, मुसाफिर सिंह, रामकुमार सिंह समेत कई लोगों ने अपने पड़ोसी गया सिंह (50 वर्ष), द्वारिका सिंह (48 वर्ष), द्वारिका सिंह की पत्नी मुन्नी देवी (45 वर्ष), पंकज सिंह (30 वर्ष) और सचिन सिंह (15 वर्ष) पर अचानक हमला कर दिया। बताया गया कि दोनों में जमीन को ले पहले से मामूली विवाद चला आ रहा था। मारने वालों के के हाथ मे डंडा व लोहे का रड था। इस हमले में गया सिंह, द्वारिका सिंह, मुन्नी देवी, पंकज सिंह और सचिन सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी का सर फट चुका है। ग्रामीण के बीच-बचाव करने पर हमला करने वाले मौके से फरार हो गए।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची हुई थी। मारने वाला फरार हो गया है। सभी जख्मियों का इलाज बक्सर सदर अस्पताल में अभी चल रहा है। अभी किसी के तरफ से कोई FIR दर्ज नहीं कराया गया है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की करवाई में लगी हुई है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.