मानसून के मध्य तक आते आते नदियों ने भी रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।मानसून के बाद से ही लगातार रह रहकर हो रही बरसात के बाद अब पहाड़ों से होते हुए नदियों का रौद्र रूप अब मैदानी इलाकों में एक बार फिर नजर आने लगा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग से मिली जनकारी के अनुसार बक्सर में शनिवार को 20 सेंटीमीटर के हिसाब से बढ़ोतरी देखी गयी है।
कुछ दिन पहले मामूली वृद्धि के बाद शुक्रवार को नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। बतया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से भी नदी का जलस्तर बढ़ा है। शुक्रवार की देर शाम तक गंगा का जलस्तर इतना बढ़ गया कि बक्सर जिला के विभिन्न घाटों की पांच छह सीढियां नदी में डूब गयीं है। बक्सर में गंगा के साथ साथ कर्मनाशा व ठोरा नदी का भी जलस्तर अब बढ़ाव की ओर होने के साथ ही चुनौती का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। गंगा के जलस्तर में लगातार इजाफा होने की वजह से आसपास के लोग भयभीत नजर आ रहे है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.