बक्सर सेंटर जेल का कैदी पटना पहुंचने के बाद कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसकी सूचना पर जेल के अंदर हड़कंप मच गया है। उसके सम्पर्क में आए कैदियों की कोरोना जांच करवाई गई। कैदी के पेट मे दर्द रहने पर जांच में हॉर्निया पाया गया। इसका इलाज के लिए वह PMCH गया हुआ था। इलाज से पहले उसकी कोरोना जांच की गई, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उसे वहीं पर आइसोलेट कर दिया गया।
मिली जनकारी के अनुसार कैदी गांजा तस्करी में अक्टूबर 2020 से जेल में बंद है। इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल बक्सर उसके बाद बेहतर इलाज के लिए पटना PMCH भेज दिया गया। सेंट्रल जेल अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि सिमरी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव का निवासी विनोद सिंह (45 वर्ष), पिता-गजाधर सिंह गांजा तस्करी के आरोप में 7 अक्टूबर 2020 से जेल में बंद थे।
पटना जाने पर कोरोना संक्रमित पाया गया। सूचना के बाद जेल में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन संपर्क में आने वाले कैदियों की जांच करवा रहा है। हालांकि, अब तक एक भी कैदी पॉजिटिव नहीं मिला।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.