पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शनिवार को धनसोई में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत भाजपा के जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर, भाजपा नेता सिद्धनाथ सिंह, सुमन प्रसाद, प्रमोद मिश्रा, लखन मलहोत्रा, अरविंद पासवान, भूषण सिंह, समेत अन्य नेताओं द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक का सफर का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा है भाजपा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य करता है। हम 2 सीट से 303 पर पहुंचे हैं। यह सभी भारतीय जनता पार्टी व इससे संबंधित संगठनों के सदस्यों के अथक परिश्रम व भाजपा में विश्वास का नतीजा है। हम सभी को आगे और भी बढ़ना है। ऐसे में बुलंद हौसले के साथ अभी आगे तक का रास्ता तय करना है। सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं को जनता तक पहुंचाना होगा। कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित कुमार सिंह, पुनम रविदास, रामाकांत पाठक, राजवंस सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में भाजपा व भाजयूमो के सदस्य मौजूद थे।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.