पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बनियापुर थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गाव में नाला विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमे हिंसक मारपीट हो गयी। दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग जख्मी हो गए है। जिस के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच को गिरफ्तार करते तीन बाइक जब्त की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पैगम्बरपुर निवासी गरीब मियां और मुन्ना मिया में नाले का पानी गिराने को लेकर विवाद हो गया। हालांकि इसको लेकर पहले भी विवाद हुआ था लेकिन दोनों पक्षों में आपस में विवाद सुलझा लिया गया था। फिर कल शाम को विवाद शुरू हुआ। सुबह में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसमे लाठी डंडे सहित धारदार हथियार का भी इस्तेमाल किया गया। जिसमे दोनों पक्षों से एक दर्जन जख्मी हो गए। इसमें एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे जगह से बाहरी लोगों को बुलाकर मारपीट गया। वहीं घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार करते तीन बाइक भी जब्त की है।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.