छपरा में दो ट्रकों में की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह की है। हादसा बाईपास फोरलेन मेथवलिया चौक के पास हुआ। मृत युवकों की पहचान उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद के टिकारी निवासी निजामुद्दीन के पुत्र शाहनवाज (22) और रेहन(15) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक दोनों सगे भाई थे। छपरा में फुटपाथ पर कंबल बेचने का काम किया करते थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक के परखच्चे उड़ गए है। उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान भोजपुर जिला के घघई निवासी उपेंद्र कुअंर (45) पिता मेघा सिंह के रूप में हुई है। घायल उपेंद्र को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर अस्थाई दुकान पर चढ़ा ट्रक
घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि मुरादाबाद निवासी दुकानदार लोग शहर के कई जगहों पर सड़क के किनारे अस्थाई दुकान लगाते हैं। ये सभी ठंड आते ही कंबल और गर्म कपड़े की बिक्री सड़क किनारे करते हैं। वे लोग रात में अस्थाई दुकान में ही सो जाते हैं। मृतक शाहनवाज और रेहान भी सड़क के किनारे दुकान में सोए हुए थे तभी टक्कर से अनियंत्रित ट्रक चढ़ जाने से दोनों भाइयों की कुचलकर मौत हो गई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.