छपरा का एक वीडियो सामने आया है, इसमें 4-5 युवक लाठी-डंडों से 2 लड़कों को बुरी तरह पीट रहे हैं। वीडियो में एक युवक बोल रहा है- ‘‘पहले इन्होंने मारा था। इनको और मारो, पीटो दोनों को।’’ इससे यह अंदाज लगाया जा रहा है कि पुराने विवाद में यह मारपीट हुई है। यह वीडियो शहर के बाजार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
बाजार थाना के प्रभारी मुकेश कुमार झा का कहना है कि इस तरह की किसी मारपीट की शिकायत थाने में नहीं आई है। न ही घटना की सूचना किसी माध्यम से मिली है। इस वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
क्या है वीडियो में
यह वीडियो भगवान बाजार थाना क्षेत्र के RNT विद्यालय के पास का बताया जा रहा है। इसमें 4-5 युवक बारी-बारी से दो लड़कों को पकड़कर पीटते दिख रहे है। एक युवक लड़के को पकड़ता है और बाकी तीन उस पर डंडे बरसाते नजर आते हैं। दूसरे युवक के साथ भी ऐसा ही होता है। वीडियो में आसपास कई लोग खड़े नजर आए, लेकिन मार खा रहे युवकों को बचाने कोई आगे नहीं आया। घटना का लोगों ने वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.