पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जेपी के गांव से सिताबदियारा से प्रकृति के संरक्षण हेतु जल जीवन हरियाली योजना का सम्मान करते हुए बिहार संवाद यात्रा का आयोजन किया गया है। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि से 12 फरवरी तक सर्वोदय सप्ताह में इस यात्रा की शुरूआत पर्यावरणविद् एव रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित जलपुरुष डा. राजेंद्र सिंह ने किया।
उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली की चेतना द्वारा बिहार की अगली पीढ़ी को प्रकृति और मानवता की सेवा हेतु तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि राज और समाज दोनों साथ मिलकर काम करें और बिहार को समृद्ध बनाने का रास्ता पकड़े। बिहार जल, जंगल, जमीन व जंगली जीवों का एक समृद्ध राज्य है। इस यात्रा में जगह-जगह खुली चर्चा होगी।
हमें यह समझना है कि प्रकृति सभी की जरूरतों को पूरा करती है लेकिन वह एक भी व्यक्ति की लालच को नहीं पूरा कर सकती। बढ़ती बाढ़, सुखाड़ की आपदा से बचने के लिए यह आवश्यक है कि सभी प्राकृतिक सहवरण करें। प्रकृति के बारे में सोचें। उन्होंने बताया कि गांधी पखवारा में चलने वाली यह यात्रा सिताबदियारा से शुरू होकर सिवान, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, औरंगाबाद, जहानाबाद, बोधगया होते हुए प्राचीन ज्ञानस्थली नालंदा तक जाएगी।
यात्रा के दौरान रचनात्मक संगठनों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं मीडियाकर्मियों व राज समाज को बिहार रवाना होकर की बाढ़ व सुखाड़ के मामले में मुक्ति चेतना का काम करेगी। इस यात्रा का समापन नालंदा में होगा।
बिहार संवाद यात्रा का यह है उद्देश्य
इस यात्रा के मूल उद्देश्य से सभी को अवगत कराते हुए बिहार संवाद यात्रा के संयोजक मनोहर मानव ने बताया कि वसुधैव कुटुंबकम् की अवधारणा को केंद्र में रखकर जलवायु परिवर्तन, अहिंसा की ताकत, श्रम केंद्रित समाज निर्माण, लोक-शासन की संकल्पना, गरीबी उन्मूलन, किसान के जमीन और आजीविका की सुरक्षा, समतामूलक समाज और पर्यावरण तथा स्वास्थ्य पमरक मानवता का निर्माण करना है।
इस यात्रा का प्रस्थान मुख्यमंत्री आवास पटना से हुआ। इस यात्रा दल के सभी लोग डाॅ. राजेंद्र सिंह के साथ शुक्रवार को रात में सिताबदियारा पहुंचे और लाला टोला में रात्रि विश्राम किया। इस यात्रा को स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रवाना किया है।
पॉजिटिव- आज मार्केटिंग अथवा मीडिया से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। आपके अधिकतर काम सहज और आरामद...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.