पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पानापुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा में आग में नागेंद्र ठाकुर का झोपड़ीनुमा घर तो जला ही, साथ में दिल के अरमान भी जल गए। नागेंद्र ठाकुर ने जमीन बेचकर 50 हजार रुपया नकद पक्का मकान बनाने के लिए रखा था। आग में वह भी राख हो गया। सोनबरसा में देर रात अचानक नागेंद्र ठाकुर के झोपड़ीनुमा घर से आग की लपटें उठी। जिसे देख लोग दौड़े। झोपड़ी में सो रहे बच्चे को किसी तरह ग्रामीणों ने निकाला। आग बुझाने का लाख प्रयास करने के बावजूद नागेंद्र ठाकुर का घर राख में बदल गया।
आग में 50 हजार नकद, एक बकरी, साईकिल, जमीन के दस्तावेज, अनाज, बर्तन, कपड़े, गहने सब जल गए। वहीं आग ने अपना दायरा हुए कृष्णा ठाकुर और शिवकुमार ठाकुर के घर को भी क्षति पहुंचा दिया। थाने से फायर बिग्रेड की गाड़ी के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी के बाद गुरुवार की सुबह बसहियां मुखिया अनिल कुमार सिंह पहुंचे। मुखिया ने अपने तरफ से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी। फिर अगलगी की जानकारी सीओ को दी। उधर जिला पार्षद प्रत्याशी अभिषेक सिंह मुनचुन ने पीड़ित परिवार को तिरपाल दिया।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.