गिरफ्तारी:डोरीगंज में घर में मारपीट करते दो शराबी गिरफ्तार

छपरा2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अवतारनगर की दो जगह से शराब पीकर घर में मारपीट करते दो शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि शराबी राजेन्द्र राय को गिरफ्तार किया गया। वह मां और पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। दूसरा शराबी हराजी का राजेन्द्र साह है। वह पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था।

खबरें और भी हैं...