पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा है एक देश में दो निशान, दो संविधान, दो विधान नहीं होगा। इसलिए हम चार नहीं एक हैं, एक की गिरफ्तारी क्यों। हमने आज मुखर्जी जी के कथन का अनुसरण किया और दिखा दिया कि हमसब एक हैं।
ये बातें भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने बीएओ के साथ हुए प्रकरण में शुक्रवार को जमानत मिलने के बाद छौड़ाही लौटते ही अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कही। गुरुवार को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अगले दिन शुक्रवार की अल सुबह सैकड़ों समर्थक रोसड़ा अवस्थित कारा के पास जमा हो गए।
कागजी प्रकिया पूरा होने के बाद तकरीबन 2 बजे दोपहर में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री वर्मा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र प्रसाद सिंह, मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार यादव तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरसे आजम जैसे ही कारा से बाहर निकले समर्थकों ने इन्कलाब जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए सभी को फूल मालाओं से लाद दिया। उसके बाद गाजे बाजे से देशभक्ति गीत के घुन पर सैकड़ों समर्थक छौड़ाही पहुंचे और चारों भाजपा नेताओं ने सर्वप्रथम बखड्डा चौक स्थित अम्बेडकर की प्रतिमा पर बारी-बारी से माल्यार्पण किया।
यह जीत हमारी नहीं किसानों की जीत है
मेसर्स वर्मा भारत गैंस एजेंसी के प्रांगण में पहुंचते ही समर्थकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, किसानों को उनका हक नहीं मिलता तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। चाहे हमें फांसी पर ही क्यों न चढ़ना पड़े हंसते-हंसते हम उसे भी कबूल कर लेंगे। यह जीत हमारी नहीं किसानों की जीत है।
जिला महामंत्री श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमलोगों की जमानत कराने में आप लोगों ने जो भारी मशक्कत करते हुए सहानुभूति दिखाई है इसके लिए सभी का सदा आभारी रहूंगा। मंडल अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि किसान हित में गिरफ्तारी से आत्मबल बढ़ रहा है। भाजपा के नेता, कार्यकर्ता व समर्थक पटाखे फोड़ते व एक-दूसरे को मिठाई खिलाते सत्य की जय हो, इन्कलाब जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रखंड के मालपुर, परोड़ा, सावंत आदि पंचायतों में भ्रमण किया।
मौके पर प्रखंड प्रमुख मनोज यादव, बखरी विधानसभा के प्रभारी रामप्रवेश सहनी, किसान मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य रामशंकर राय, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, अनुसूचित जाति के मंडल अध्यक्ष सूचित कुमार पासवान, चेरियाबरियारपुर मंडल अध्यक्ष चन्द्रभूषण शर्मा, भगवानपुर पूर्वी के मंडल अध्यक्ष महेंद्र महतो, रामकिशोर सिंह, सहदेव महतो, कैलाश प्रसाद सिंह, पवन महतो, जय नारायण महतो, रामप्रीत ठाकुर, शिवचन्द्र राय, मोहन कुमार, बबलू कुमार समेत सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.