पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
असहायों की मदद करने से आत्म संतुष्टी मिलती है। उक्त बातें दाउदनगर प्रखंड के जमुआंवा गांव में अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर कंबल वितरण करते हुए लोजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र यादव ने कही। जीवन वाणी ट्रस्ट के माध्यम से उन्होंने जमुआवा गांव में जरूरत मंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए श्री यादव ने कहा कि सभी सक्षम लोगो को जरूरत मंद लोगो की सेवा करना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को सेवा करने से आशीर्वाद प्राप्त होता है। आज विकलांग व जरूरत मंद लोगो का सेवा करने का मौका मिलना हम सौभाग्य समझते है। अभी आगे का कार्यक्रम होगा जो भी गरीब असहाय लोग होंगे उन्हें चिन्हित कर शादी भी कराया जाएगा।
नीचे के पंक्ति में जो भी लोग है उनको मदद कर आगे की पंक्ति में लाने का कार्य किया जाएगा। में दाउदनगर से लेकर पटना, दिल्ली आदि तक लगातार 15 वर्षों से मदद करते आए है और आगे भी जबतक सांस रहेगा पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित रहेगा। जीवन वाणी ट्रस्ट के अध्यक्ष केएम सिंह यादव, विनय सिंह यादव, गोविन्द यादव , रामदयाल यादव का भरपूर सहयोग रहा। इस मौके पर दिनेश शर्मा, बीरेंद्र यादव, संतोष शर्मा, राजेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.