पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज (सी थ्री) द्वारा चलायी जा रही साझा पहल परियोजना के तहत दाउदनगर प्रखंड के नागरिक सुविधा केंद्र जिनोरिया में लिंग आधारित हिंसा एवं भेदभाव के रोकथाम में मीडिया की भूमिका पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का उद्घाटन सीथ्री के राज्य प्रमुख संदीप कुमार ओझा ने किया।उन्होंने कहा कि साझा पहल परियोजना के अंतर्गत दाउदनगर व ओबरा प्रखंड में कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। महिलाओं पर हो रहे हिंसा को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छता पर कार्य किया जा रहा है। मीडिया के सहयोग से ही महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर अंकुश लगाया जा सकता है। यह परियोजना दाउदनगर और ओबरा प्रखंडों के 34 पंचायतों में 200 महिला जनप्रतिनिधि ,25 विकास मित्र व 11 नेहरू युवा संगठन के साथ चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लिंग आधारित भेदभाव एवं हिंसा की रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक करना है।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने लिंग आधारित एवं भेदभाव के रोकथाम में मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मीडिया द्वारा ही लोगों को जागरूक किया जा सकता है। अपनी बातों को लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। दाउदनगर के पत्रकार उपेंद्र कश्यप ,ओपी गुप्ता, संतोष अमन, ओम प्रकाश कुमार ,आदि ने भी संबोधित करते हुए कहा कि जागरूकता के मामले में मीडिया अपने दायित्व का हमेशा निर्वहन करती आ रही है।संचालन जिला समन्वयक कमलेश राज ने किया। चौरी की सरपंच विमलावती देवी, वार्ड सदस्य सरतीमा देवी,बिमली देवी , गीता देवी ,मौजूद रहे।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.