पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का दाउदनगर में कई स्थानों पर जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। वे पटना से सड़क मार्ग से दाउदनगर होते हुए रोहतास जिला के डेहरी एवं अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। जिले की प्रवेश सीमा ठाकुर बिगहा में जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह के नेतृत्व में जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, पूर्व जिला पर्षद अध्यक्ष पंकज पासवान, दीपक सिंह, सारंगधर सिंह, बासुदेव मेहता, रामाधार सिंह, जदयू सेवा दल के जिलाध्यक्ष शैलेश यादव, राजीव मोहन पटवर्धन, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार चंद्रवंशी, मौजूद रहे। जिला उपाध्यक्ष एवं दाउदनगर उत्तरी क्षेत्र के जिला पार्षद रामकृष्ण कुमार उर्फ नंहकु पांडेय के नेतृत्व में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शमशेर नगर में प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। पांडेय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने में लगने को कहा है। मौके पर अजय कुमार शर्मा, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ब्रज किशोर शर्मा, शमशेर नगर पंचायत अध्यक्ष रवि रंजन कुमार, उप मुखिया विराज प्रसाद सिन्हा सहित अन्य मौजूद रहे। जदयू नगर निकाय प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष पप्पू गुप्ता के नेतृत्व में दाउदनगर- बारुण रोड स्थित नगर पर्षद मोड़ के पास प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
Sponsored By
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.