जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने उत्तरप्रदेश व असम में जनसख्या नियंत्रण कानून बनने पर दोनों प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एव हेमंता विश्व शर्मा को हार्दिक बधाई देते हुए विजय जुलूस निकाला। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि बिना देर किए अबिलम्ब बिहार में भी कानून शीघ्र लागू किया जाए। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला संयोजक रवि रंजन शर्मा के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाली गई। जुलूस में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राधे श्याम शर्मा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री से आग्रह है कि धर्म सम्प्रदाय से हाथ जोड़कर बिहार के विकास के हित मे सख्त जनसंख्या कानून लाये।
बिना आर्थिक एव संसाधन से अभाव ग्रस्त बिहार का विकास असम्भव है।अभी वैश्विक महामारी कोरोना में साफ दिखाई पड़ी। दहेज उन्मूलन हो शराबबंदी, जल जीवन हरियाली, धरती पर यथावत चल रहा है। उत्तरप्रदेश के तर्ज पर बिहार में भी कानून बने। 2 बच्चे से ऊपर सरकारी सुबिधा बंद, 4 बच्चे होने पर आर्थिक दण्ड कारावास एव मत के अधिकार से बंचित किया जाए। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के 8 वर्ष के संघर्ष में उत्तरप्रदेश व असम पहला पड़ाव है। क जुलूस में दयानन्द चौधरी, अशोक शर्मा, सुनील कुमार मुन्ना कुमार, अधिवक्ता रजनीश कुमार, राजू कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.