पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दाउदनगर में हुए दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में जख्मी हुए युवक की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गयी है। जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हैं। घटना दाउदनगर-बारुण रोड स्थित नहर रोड पर चौरम पुल के पास की है।
मृतकों में दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या एक स्थित अमृत बिगहा निवासी चंद्रमा पासवान, तरारी पंचायत के कुर्बान बिगहा निवासी रौशन पासवान व लालबाबू कुमार शामिल हैं। जबकि जख्मी होने वालों में कुर्बान बिगहा निवासी अजीत कुमार व अमृत बिगहा निवासी बाल लखंदर शामिल हैं।
घटना के बारे में बताया जाता है कि चंद्रमा पासवान अपने घर से रात्रि में दाउदनगर-बारुण रोड होते हुए नवनेर की ओर जा रहे थे। घटना के संबंध में मृतक चंद्रमा पासवान की पत्नी प्रभा देवी द्वारा दाउदनगर थाना में दर्ज करायी गयी।
प्राथमिकी में कहा गया है कि उसके पति नहर रोड से बाइक से जा रहे थे। चौरम पुल से आगे बढ़ने पर डेरा डिहरा लख की ओर से दो बाइक आ रही थी। जिसमें से पीछे वाली अज्ञात बाइक के चालक ने तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर ओवरटेक किया।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.