पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम में अहम बदलाव हुआ है। इसके तहत अब पांच प्रमुख तरह के प्रमाण पत्र को प्राप्त करने के लिए काउंटर पर मशक्कत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। निर्धारित समय सीमा के अंदर यह प्रमाण पत्र बन कर संबंधित ईमेल पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं और इसकी सॉफ्ट कॉपी को ऑनलाइन सुरक्षित करके भी रख सकते हैं।
जिन पांच सेवाओं में यह सुविधा दी गई है उसमें जाति प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र, आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्गों का प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और नॉन क्रीमी लेयर का प्रमाण पत्र भी शामिल है। आरटीपीएस के माध्यम से वर्तमान में 66 तरह की सेवाएं दी जाती है।
लेकिन कुल 77 फीसदी आवेदन सिर्फ इन्हीं पांच प्रमाण पत्र बनाने के लिए आते हैं। छात्रों को इस नई सुविधा से सबसे ज्यादा फायदा होगा इस सुविधा को सामान्य प्रशासन विभाग ने शुरू कर दिया है । यह कार्य मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शुरू हुआ है। जो सुविधाजनक है।
एसएमएस के जरिए मिलेगा लिंक
आवेदन करने के दौरान ही संबंधित व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना अनिवार्य होगा। इसके बाद इन प्रमाण पत्रों के बनाने के लिए निर्धारित समय सीमा अधिकतम 10 कार्य दिवस के अंदर संबंधित व्यक्ति के ईमेल पर प्रमाण पत्र तैयार होकर चला जाएगा। इसके साथ मोबाइल पर अलग से एक एसएमएस भी जाएगा, जिसमें लिंक दिया जाएगा, लिंक पर क्लिक करके कोई भी व्यक्ति अपने प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
वहीं तत्काल सेवा के तहत दो दिन में प्रमाण पत्र तैयार करके भेजने का प्रावधान है। लेकिन इसके लिए वेरिफिकेशन भी करना होता है अगर निर्धारित समय में यह सेवा मुहैया नहीं कराई गई तो इसके लिए दोषी पदाधिकारियों पर जुर्माना या अन्य कार्रवाई भी की जा सकती है।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.