पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
डुमरांव-जासो मुख्यमार्ग पर लिंक रोड़ को जोड़ने वाली नेनुआं-सम्हार पथ की हालत काफी जर्जर है। सड़क की हालत यह है कि इंसान तो इंसान जानवर भी चलने से कतराते है। तीन किलोमीटर लम्बी सड़क में लगभग 500 से अधिक गढ्ढ़े बने है। सड़कों के चारों तरफ गिट्टी बिखरा पड़ा है।
लग्जरी वाहनों में सफर तय करने में तीन मिनट से अधिक समय लगता है। जबकि बाइक चालकों को 20 मिनट का समय लगता है। प्रतिदिन कोई न कोई छोटे वाहन चालक गढ्ढ़े में फंस कर गिर जाते है। स्कूल जाने वाले मासूम छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है वहीं महिलाओं की फजीहत उठनी पड़ती है। जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
राहगीर कमलेश पाठक, पुरुषोत्तम पाठक, विनायक तिवारी ने कहा सारे जन प्रतिनिधी चोर है। कई बार इसकी शिकायत उन लोगों से की गई है। परन्तु कोई सुनने वाला नही है। घर निकले के बाद घर वाले फोन करते है कि पहुंच गए।
वीं दूसरे गांव के लोग जब रास्ते से गुजरते है तो गाली बकते निकलते है। वहीं नेनुआ निवासी अनीश पाठक, रवि ठाकुर, विकास पाठक, तेजनारायण पाठक, चंदन पाठक, अनिल प्रसाद, गुड्डू कहते है कि थोड़ी सी चूक हुई की बाइक व साइकिल चालक गढ्ढ़े में गिर जाते है।
परिणाम यह होता है कि चोटिल तो होते ही है। सड़क की जानवर भी चलने करारते है। वह भी पास के लगे खेतों से जाना पसंद करते है। जिससे फसलों का नुकसान हो रहा है। जानकारों की मानें लगभग दस वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री सड़क योजना से हुआ था।
उसके आद सड़क की मरम्मत नहीं हुई। जिससे सड़क में गढ्ढ़े बनते चले गए। आज स्थिति इतनी बुरी हो गई है िकवह जानलेवा बन गई है। जनप्रतिनिधि व प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। उसके बाद हंगामा होगा फिर मरम्मत होगी। ज्ञात हो कि डुमरांव-जासो मार्ग पर दो दर्जन से अधिक छोटे-बड़े गांव जुड़ते है। जिसमें डुमरांव विधायक पूर्व सह पूर्व मंत्री ददन पहलवान का भी गांव सम्हार पड़ा है। परन्तु कोई सुनने वाला नहीं है।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.