पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रविवार को नशा के खिलाफ गोह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 21 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को धर दबोचा है। गिरफ्तार तस्करों में गाेह के रफीगंज रोड़ स्थित नीरज कुमार, न्यू एरिया मुहल्ला निवासी भोला सिंह, अकौना गांव निवासी संतोष कुमार, डुमरथू गांव निवासी सतेंद्र सिंह शामिल है। उक्त तस्करों से गोह थाने में कड़ी पूछताछ की गई। जिसमें उनके रैकेट का खुलासा हुआ। इस रैकेट में कुल छह लोग काम कर रहे हैं। जिसमें से चार पकड़े गए और दो अभी भी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सीओ मुकेश कुमार ने बताया कि नशा के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जाएगा। किसी भी सूरत में शराब गांजा का रैकेट चलने नहीं दिया जाएगा।
पहले पकड़ाया नीरज ने खोला पूरे गिरोह का भेद
गोह सीओ और थानाध्यक्ष को सटीक सूचना मिली की रफीगंज रोड में रहने वाला नीरज के घर गांजा का खेप पड़ा हुआ है। जहां से इसकी डिलिवरी होने वाली है। सूचना के फौरन बाद गोह थाना पुलिस व सीओ दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घर को चारों तरफ से घेरकर छापेमारी किया। उसके घर से पुलिस ने 7 किलो गांजा बरामद किया। वह भागने की कोशिश किया, लेकिन पुलिस ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। फिर इससे कड़ी पूछताछ हुई। जिसमें उसने पूरे गिरोह का भेद खोला। उसके निशानदेही पर न्यू एरिया मुहल्ला में भोला सिंह के घर में छापेमारी की गई। जहां से पुलिस ने 4 किलो गांजा बरामद कर भोला सिंह को गिरफ्तार किया। इसके बाद अकौना गांव में संतोष कुमार के घर में छापेमारी की गई। जहां से 5 किलो गांजा के साथ उसे गिरफ्तार किया गया। फिर उसने डूमरथु गांव में गांजा होने की बात कही। जहां सत्येंद्र सिंह के घर में छापेमारी कर पुलिस ने 5 किलो गांजा के साथ उसे भी गिरफ्तार कर लिया। चारों तस्करों को रिमांड किया जाएगा। दाउदनगर और हसपुरा से लाते थे गांजा के खेप
पुलिस के हत्थे चढ़े चारों तस्करों ने बताया कि दाउदनगर और हसपुरा से खेप गोह प्रखंड में पहुंचाया जाता था। इस गिराेह में कुल छह लोग शामिल है। जिसमें से चार पकड़े गए हैं और दो अभी भी फरार हैं। तस्कर गांजा को बाइक और कार के जरिए इधर-उधर डिलिवरी देते थे। डिलिवरी में हमेशा लिंक रोड का इस्तेमाल करते हैं। ताकि कोई पकड़ न सके। आने-जाने में इनके आगे-आगे गिरोह के कुछ लोग चलते थे। ताकि पुलिस को दिखने के बाद उन्हें सतर्क कर सकें, लेकिन यह चाल सड़कों पर तो चला। पर उन्हें मालूम नहीं था कि वे अपने घर में ही पकड़े जाएंगे। जिस जगह को वेलोग सुरक्षित समझते थे। वहीं से वे हवालात पहुंचे।
एसपी बोले- नशा पर नकेल और नशेड़ियों को भेजा जाएगा जेल
एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि शराब गांजा पर के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी रहेगा। वहीं शराबियों और नशेड़ियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। किसी भी सूरत में अपराध और अपराधी बर्दाश्त नहीं।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.