'रिश्ता नहीं रखना था तो नहीं रखती...लेकिन यह क्या कि पति का प्राइवेट पार्ट ही काट डाले। बेचारा अब बाकी जिंदगी कैसे जिएगा।' जिसने भी उस महिला की इस करतूत के बारे में सुना, हक्काबक्का रह गया। गोपालगंज में रूठी पत्नी को मनाने गए एक पति का पत्नी ने रात में ब्लेड से प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। घटना को अंजाम देने के बाद रात में ही वह फरार हो गई। आननफानन में पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है। जख्मी पति के बयान पर FIR दर्ज कर ली गई है। पति का कहना था कि ऐसी पत्नी से भगवान ही बचाए। फिलहाल पुलिस महिला की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।
डॉक्टर ने ऑपरेशन कर दिया, अलग से एक पाइप भी डाला
युवक के घरवालों को जब जानकारी मिली तो उन्होंने बेहतर इलाज के लिए उसे गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके प्राइवेट पार्ट को जोड़ दिया है, लेकिन पेशाब करने के लिए अलग से पाइप लगा दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि टाइम लगेगा, लेकिन मरीज रिकवर कर जाएगा।
पति को फोन कर पत्नी ने बुलाया था ससुराल
उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसडी गांव निवासी गोविंद कुमार मांझी की ससुराल यूपी के कुशीनगर जिले के रामपुर चौराहा हरबंश पट्टी है। उसकी पत्नी संध्या ने उसे फोन कर बुलाया, जिसके बाद उसे अपने घर लाने के लिए गोविंद ससुराल गया था। पति जब नींद से सो गया तो पत्नी ने ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला। इसके बाद जख्मी हालत में उसे छोड़कर अपने मायके से फरार हो गई।
शादी के कुछ दिन बाद ही घर से जेवर लेकर हो गई थी फरार
लॉकडाउन में 8 माह पहले गोविंद की शादी संध्या के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद संध्या जेवर लेकर मायके भाग गई। इसके बाद वहीं पर रह रही थी। इस दौरान एक बार गोविंद उसे लेकर अपने घर भी आया। इसके दो दिन बाद फिर वह घर से भाग कर चली गई। इसके बाद से वह वहीं पर थी। पत्नी को मनाकर घर लाने के लिए पति उससे फोन पर बात करता रहता था। उसे क्या पता था कि फोन कर के बुलाएगी और यह हस्र कर देगी। युवक अभी अपनी जिंदगी अंधकारमय देख रहा है। उसे समझ में नहीं आ रहा है कि फिर से वह नॉर्मल लाइफ में लौट भी पाएगा या नहीं। हालांकि डॉक्टरों ने बताया है कि वह रिकवर कर जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.