पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हर शनिवार को सीओ और थानाध्यक्ष थाना में जनता दरबार लगाकर स्थानीय लोगों के समस्याओं के दाेनों पक्ष के सुनने के बाद समाधान करने का आदेश मुख्य सचिव व डीजीपी के स्तर से मिला हुआ है। लेकिन जिले में वरीय अधिकारियों के आदेश का हवा निकल गया है। मंगलवार को महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मान टेंगराही बसंत छपरा गांव की विधवा ज्ञानती कुंवर ने एसपी आंनद कुमार से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई। उसे आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए प्रखंड से राशि मिली हुई है। पहली किस्त की राशि से उसने मकान बनाने के लिए ईट ,बालू ,सीमेंट खरीद का जब मकान का निर्माण के लिए मजदूर आए तो पड़ोसी बंका सिंह ने मकान बनाने से रोक दिया। महिला ने कहा कि उसके पड़ोसी पंचायत प्रतिनिधि है। जिनका सीओ और थानाध्यक्ष पहले से ही मेलमिलाफ है। पीड़ित महिला ने थानाध्यक्ष के पास अपने फरियाद लेकर गई। थाना में लगे जनता दरवाज में अपनी आप बीती सुनाई। लेकिन विधवा महिला की फरियाद सुनने के बजाए थाना से भाग जाने की धमकी मिलने लगी।
पड़ोसी आवास योजना का नहीं होने दे रहा काम
पीड़ित महिला ने बताया की इसके पहले पुलिस कप्तान को लिखित जानकारी दी गई। उन्होंने कार्रवाई करने के लिए महमदपुर थानेदार को आदेश दिया। लेकिन एसपी के आदेश पर भी थानेदार ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने जिलापदाधिकारी से मिलकर आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए गुहार लगाई। उसने बताया कि पिछले दो माह से मकान बनवाने के लिए थाने से लेकर प्रखंड का चक्कर लगाते लगाते थक गया हुं। पुलिस थाने में देखते ही भगाने लगती है।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.