गोपालगंज के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में एक महिला की उसके ससुराल पक्ष द्वारा जमकर पिटाई की गई। इस दौरान महिला पर लाठी डंडे से हमला कर उसके हाथ पैर तोड़ दिया गया। जख़्मी महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई में जुट गई है। घायल महिला महम्मदपुर थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी रविन्द्र दास की पत्नी रीना देवी के रूप में हुई।
दरअसल घटना के सन्दर्भ में रीना देवी ने बताया कि पूर्व से ही सम्पति को लेकर विवाद चल रहा था। ऐसे में शनिवार को रीना देवी का पति रविन्द्र दास अपने जमीन पर ईंट रख रहे थे। तभी महिला के ससुर और भसुर उसके पति के साथ मारपीट करने लगे। शोर की आवाज सुन खाना बना रही महिला जब पति को बचाने पहुंची तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके पति को छोड़ महिला के साथ मारपीट करने लगे।
इस दौरान महिला ने अपने ससुर भसुर समेत चार लोगों पर लाठी डंडे से मारपीट कर हाथ पैर तोड़ने का आरोप लगाई है। फिलहाल इस मामले में जख़्मी महिला के बयान पर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है और कार्रवाई में जुट गई। वहीं, ससुराल के अन्य लोग फ़रार है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.