गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के बराड़ी जगदीश गांव में नामजद आरोपियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। इस घटना के बाद परिजनों ने जख्मी युवक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया, बड़ारी जगदीश गांव निवासी ललन सहनी के पुत्र मनोज सहनी अपने खेत मे काम कर रहे थे। तभी नामजद आरोपियों ने उसे चारो तरफ से घेर कर जमकर पिटाई कर दी। जख्मी के पिता का आरोप है आरोपियों ने पहले पिटाई की। इसके बाद जब वह जान बचा कर भाग रहा था तब उसके जांघ में गोली मार दी। जिससे गोली आर पार हो गया। वहीं मौके के फायदा उठा कर आरोपी फरार हो गए। जानकारी पाकर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
फिलहाल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जख्मी के पिता ने बताया कि आर्केस्ट्रा में ढाई साल पहले मारपीट के मामले में जेल से छुट कर डेढ़ माह पहले ही उनका बेटा घर आया था। ढाई साल पहले यानी 4 जून 2019 को उचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश गांव निवासी शंकर सहनी को सिर पर पिस्टल सटा कर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना के हत्यारोपी अमरजीत सहनी,मनोज सहनी व उसके छोटे भाई अर्जुन सहनी को नामजद आरोपी बनाया गया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी गई थी। इसी बीच मनोज सहनी डेढ़ माह पहले जेल से छूट कर घर आया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.