पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हसपुरा प्रखंड के सभी बूथों पर पिछले तीन दिनों से भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं। पार्टी मंडल अध्यक्ष अमन कुशवाहा,जिला महामंत्री रविशंकर शर्मा, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, अनिल आर्य, मिन्टू शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी विश्व के एक नम्बर की पार्टी भाजपा है। स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने झंडोतोलन किया।
झंडोतोलन के उपरान्त कार्यकर्ताओं ने कहा कि संघर्ष के बदौलत स्थापना काल के बाद से अब तक देश में परिचय देते हुए एकात्म मानववाद के रास्ते पर निरंतर चलते आया है।जिससे देश में भाजपा निरंतर आगे बढ़ते जा रहा है।
स्थापना दिवस के अवसर पर गांव के अंतिम बसावट तक जाकर पार्टी की नीति व सिद्धांतों सहित केन्द्र के प्रायोजित योजनाओं को जानकरी देंगे। इस मौके पर निर्भय पाठक,रंजन कुमार,मनोज मिश्रा, चितरंजन सिंह, धर्मेंन्द्र कुमार लाला, रघुराज सिंह,अरूण सिंह,अरविन्द प्रसाद, राजु भारती,रामाशीष प्रसाद, धर्मेन्द्र चौधरी,नंदन यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
पॉजिटिव- आज आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा। नेगेटिव- नक...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.