जहानाबाद के मई गांव में सोमवार को नहर में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चा खेलने के लिए नहर के किनारे गया। खेलने के दौरान नहर में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। बच्चे का नाम दिलखुश कुमार (7) है। मृतक के परिजनों ने बताया कि दिलखुश खेलने के लिए बाहर गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन के लिए नहर के किनारे गए। तो बच्चे का शव पानी में उपलाता दिखा।
स्थानीय लोगों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला गया। इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भिजवा दिया।हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। लोगों ने बताया कि दीपावली को लेकर परिवार के सभी सदस्य घर की सफाई में लगे थे। इसी बीच हुए इस हादसे सेघर में मातम छा गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.