पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कल्पा ओपी क्षेत्र के सहवाजपुर गांव में गुरुवार को किशोरी यादव के खलिहान में लगी धान की पुंज में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सब खाक हो चुका था। इस घटना में लगभग 50 हजार रुपये की क्षति का अनुमान जताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को लोगों ने किशोरी यादव की खलिहान से आग की लपट निकलते देखा। लोग शोर मचाते हुए खलिहान की ओर दौड़े और वहां पर उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। अाग पर काबू पाने में असफल होता देख लोगों ने इसकी जानकारी फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलने के बाद कर्मी दमकल लेकर पहुंचे। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया गया तब पुंज खाक हो चुकी थी।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.