पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020 के लिए बिहार के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन के रूप में कुर्था थाना का चयन कियागया। कुर्था थाना को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन के रूप में पुरस्कृत किए जाने पर क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित व गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं।
वर्ष 2020 के लिए कुर्था थाना को सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किए जाने के बाद विभिन्न दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के द्वारा थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह एवं सभी पुलिस कर्मियों को बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में करणी सेना के वरिष्ठ कार्यकर्ता राणा जयंत सिंह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार सिंह, असलम अंसारी, लड्डू शर्मा आदि कई लोगों ने थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह को मिठाई खिलाकर अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और अधिक बढ़ाएगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। बातचीत के माध्यम से आप अपना काम भी निकलवा लेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.