सोनभद्र वंशी सूर्यपुर के सरवाली में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी ने प्रधानमंत्री मोदी के 7 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत मास्क का वितरण किया। उन्होंने गांव में घर घर जाकर लोगों के बीच मास्क बांटे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल की है। हमेशा संकट के समय प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संकट से निकाला है। चाहे वह कोरोना जैसी महामारी हो या फिर बाढ़ ,सुखाड़ या आतंकवादी हमला हो। पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर उन्होंने अपने मजबूत इरादे का परिचय दिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.