पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पिपरा बंगला डीआरसी रोड में बालू लदे ट्रैक्टर ने दो महिलाओं को रौंद दिया। जिसमें लीला देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। एक अन्य महिला गीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। दोनों सदर थाना क्षेत्र के उमैराबाद के रहने वाली है। जो हर दिन आलू चुनने के लिए पिपरा बंगला सोन के दियारा में जाती थी।मिली जानकारी के अनुसार उमैराबाद गांव निवासी नागेश्वर साव की पत्नी लीला देवी पिपरा बंगला सोन नदी दियारा में आलू चुनने गई थी। उसके साथ रीता देवी भी थी। दोनों वापस लौट रही थी।
इसी क्रम में अनियंत्रित अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने दोनों को कुचल दिया। जिसमें लीला देवी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला रीता देवी गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश था और ग्रामीण सड़क जाम कर हंगामा कर रहे थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस को कोप भाजन का शिकार होना पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद आक्रोशित लोग पिपरा बंगला घाट से बालू निकासी की मनाही कर रहे थे।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.