सहयोग:कुर्था में हमें सभी लोगों का मिला भरपूर सहयोग

जहानाबाद2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय मनरेगा भवन में बुधवार को मुखिया संघ व प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मियों ने स्थानांतरित प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया। आयोजित विदाई समारोह में प्रखंड क्षेत्र के नागरिकों, पंचायत प्रतिनिधियों व कार्यालय कर्मियों ने हिस्सा लिया। विदाई समारोह में स्थानांतरित बीडीओ काफी भावुक हो गये। उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रखंड क्षेत्र के सभी नागरिकों के प्रति आभार जताते हुये कहा कि यहां के लोगो के द्वारा कार्य निष्पादन में जो सहयोग मिला है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग काफी सहयोगात्मक सोंच रखते है। यहां के लोगों ने हमें प्रेरणा व ऊर्जा प्रदान किया है। इसी का प्रतिफल रहा कि कुर्था प्रखंड कई क्षेत्रों में राज्य के पैमाने पर कृतिमान स्थापित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कुर्था प्रखंड उत्तरोत्तर विकास करे ऐसी कामना करते हैं।