पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
केसठ में कृषि विभाग के तत्वाधान में जैविक कॉरिडोर प्रशिक्षण योजना अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत के मुखिया धनंजय यादव उर्फ विधायक व किसान मदन गोप द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार भास्कर ने की।
इस दौरान किसानों को जैविक विधि से खेती करने के बारे में जानकारी दी गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार भास्कर ने बताया कि सघन कृषि एवं अधिक लाभ कमाने के लिए खेती में अत्यधिक रसायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों, खर पतवार नाशकों , वृद्धि कारको (हार्मोन्स) का उपयोग करने से मृदा एवं मानव स्वास्थ्य में गिरावट आ गई है।
पर्यावरण का निरंतर ह्वास हो रहा है। जिससे कैंसर, हार्ड अटैक, लो बीपी, हाई बीपी जैसी कई गंभीर बीमारियां हो रही है। रासायनिक खेती एवं मशीनीकरण से खेती की लागत बढ़ रही है। वहीं कृषकों को अपनी मेहनत का लाभ नहीं मिल रहा है। स्वस्थ जीवन के लिए जैविक कृषि क्रियाएं अपनाना ही एकमात्र विकल्प है।
साथ ही उन्होंने जैविक खेती पर मिलने वाले अनुदान के बारे में किसानों को विधिवत जानकारी दी। इस तरह संबंधित कई कई जानकारियां लोगों को दी गई। मौके पर प्रखंड कृषि समन्वयक शंकर दयाल यादव, किसान सलाहकार अमरेंद्र प्रसाद, विजय कुमार, रितेश कुमार आदि के अलावे किसान धीरेंद्र कुमार, अनिल यादव, विनोद सिंह, संजीव कुमार, विनोद तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.