पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नालंदा में एक युवती की गला रेतकर हत्या करने के बाद उसके शव को भूसे के ढेर में छिपा दिया गया। शुक्रवार की सुबह खेत से उसकी लाश बरामद हुई है। निर्मम हत्या की यह घटना थरथरी थाना क्षेत्र के द्वारिका बिगहा गांव की है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजन मंगेतर परल हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल मंगेतर गांव से फरार है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव को ग्रामीण ने ही भूसे के ढेर के अंदर देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। मृतक की पहचान अशोक चौहान की पुत्री खुशबू कुमारी (19 साल) के रूप में की गई है।
इसी महीने होने वाली थी खुशबू की शादी
मृतक के पिता अशोक चौधरी ने बताया कि खुशबू की शादी इसी महीने नूरसराय थाना क्षेत्र के नीररपुर गांव निवासी सदासी चौहान के पुत्र आजाद कुमार से होने वाली थी। जनवरी से घर में शादी की बात चल रही थी। अब शादी की डेट भी तय होने वाली थी। खुशबू और अजय मिलते-जुलते भी थे।
4 बजे मिलने के लिए अजय ने बुलाया था
परिजनों ने बताया कि अजय अक्सर खुशबू को मिलने के लिए बुलाता था। शुक्रवार को भी सुबह के 4 बजे खुशबू को उसने बुलाया था। हत्या का आरोप परिजन मंगेतर पर लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है। आरोपी मंगेतर गांव से फरार है।
Sponsored By
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.