नालंदा में दो पक्षों के बीच चली गोलीबारी:दो गुटों के बीच चली करीब 100 राउंड फायरिंग, एक की इलाज के दौरान मौत

नालंदाएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालंदा का नगरनौसा थाना। - Dainik Bhaskar
नालंदा का नगरनौसा थाना।

नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र के मोनीमपुर गांव में गोली लगने से देर रात एक व्यक्ति की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना नालंदा और पटना वार्डर के समीप हुआ है। आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच में करीब 100 राउंड के ऊपर फायरिंग की बात कही जा रही है। मृतक थाना क्षेत्र के मोनिमपुर गांव निवासी कारू यादव का पुत्र दीपक कुमार है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दीपक कुमार और पटना जिला बलवा पर निवासी धर्मवीर कुमार के बीच में कई सालों से विवाद होता आ रहा है। करीब 3 साल पूर्व धर्मवीर के भाई को दीपक ने गोली मारी थी। तभी से दोनों के बीच में विवाद चलता रहा है। कल फिर दोनों व्यक्ति एक जगह बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान बात-बात में विवाद बढ़ गया। दीपक कुमार ने ही शराब पार्टी करने का प्रोग्राम बनाया था।

दोनों गुटों के बीच फायरिंग में दीपक को दो गोली लगी है। पेट और जांघ में गोली लगने से इलाज के क्रम में दीपक की पटना में मौत हो गई है। नगरनौसा थाना अध्यक्ष नारद मुनि ने बताया कि पुलिस को पटना भेज दिया गया है एवं परिजनों का फर्द बयान लिया जा रहा है। दोनों आपस में रिश्तेदार थे और पूर्व से भी विवाद चला आ रहा है। पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है।