कराईपरसुराय थाना क्षेत्र के नेसरा गांव में नाली-गली के विवाद में शुक्रवार की रात गांव की एक महिला को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। इलाज के क्रम में पटना में उसकी मौत हो गई। मृतका संजय प्रसाद की 42 वर्षीया पत्नी तिलका देवी है। वहीं गोलीबारी की इस घटना में दूसरे पक्ष के धर्मवीर प्रसाद भी जख्मी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि नेशरा गांव में गली-नली को लेकर पूर्व से ही गांव के दो पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा था। रात्रि करीब 10:00 बजे दोनों पक्षों के बीच पहले तो तू-तू मैं5मैं हुई। उसके बाद मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। गोलीबारी की घटना में तिलका देवी और धर्मवीर प्रसाद जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के क्रम में पटना में तिलका देवी की मौत हो गई वहीं धर्मवीर प्रसाद अब भी ईलाजरत है।
गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि दो पक्षों के बीच रास्ते का विवाद था उसी को लेकर बीती रात कहासुनी हुई और गोलीबारी में 2 लोग जख्मी हो गए। इनमें एक की मौत हो गई है। एक इलाजरत है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.