पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नवादा के गोविंदपुर में एक पेट्रोल पंप कर्मी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसे पहले घर से बुलाया फिर वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान महेशपुर गांव के अजय यादव के रूप में की गई है। इधर, हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ कर धुन डाला। लाठी-डंडे से पीटकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। फिलहाल पुलिस कस्टडी में उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अरविंद यादव को कस्टडी में ले लिया।
पुलिसकर्मियों को भी खदेड़ा
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ साल पहले मृतक के पिता की भी अगवा कर हत्या कर दी गई थी। इसी बात से लोगों का गुस्सा फूटा और अरविंद कुमार को उन्होंने जमकर पीटा। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों को भी आक्रोशित लोगों ने खदेड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि अपहरण की सूचना के बावजूद पुलिस लापरवाह बनी रही, जिसके कारण अजय की हत्या हो गई।
2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने दो आरोपी अरविंद यादव और प्रवेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी दुलार यादव मौके से फरार है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी अरविंद यादव की पिटाई से स्थिति गंभीर है। पुलिस कस्टडी में उसका इलाज चल रहा है।
पॉजिटिव- इस समय निवेश जैसे किसी आर्थिक गतिविधि में व्यस्तता रहेगी। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से भी राहत मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद तथा सकून दायक रहेगा। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.