चट्टान के नीचे दबने से 2 महिलाओं की मौत:नवादा में घर की पुताई के लिए बधार में मिट्‌टी काटने गई थी दोनों, ऊपर से गिरा चट्टान; दोनों की गई जान

नवादा2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चट्‌टान के नीचे दबी महिला। - Dainik Bhaskar
चट्‌टान के नीचे दबी महिला।

नवादा में मिट्टी के कटाव के दौरान चट्‌टान गिरने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। घटना कौवाकोल थाना क्षेत्र के पावापुरी गांव की है। बुधवार सुबह दोनों महिला मिट्‌टी खुदाई कर रही थी। इसी दौरान बड़ा चट्‌टान दोनों के ऊपर गिर गया। चट्‌टान के नीचे दबने से दोनों की मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, चट्टान के नीचे दबने से दोनों महिलाओं की मौत हो गई। उसकी पहचान दरियापुर गांव के जादू यादव की 35 वर्षीय पत्नी मीना देवी, वहीं दूसरी महिला रामवृक्ष यादव कि 40 वर्षीय पत्नी लालो देवी के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है दोनों महिला अपने घर की पुताई के लिए अच्छी मिट्‌टी लाने के लिए पावापुरी गांव के बधार में गई थी। धीरे-धीरे नीचे से मिट्टी की खुदाई कर रही थी कि अचानक ऊपर से चट्‌टान खिसक गया और दोनों उसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।

खबरें और भी हैं...