नवादा पंचायत आम निर्वाचन 2021 के पांचवें चरण में आज पकरीबरावां प्रखंड के 258 मतदान केंद्रों पर स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न हुआ। पकरीबरावां प्रखंड में 59.68 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरुषों का 56% तो महिलाओं का 63.36 प्रतिशत वोट डाला गया।
पकरीबरावां में पांचवें चरण में सुबह 7:00 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कतार में खड़े होकर लोगों ने वोटिंग किया। 1796 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में थे। 19 पंचायत में सभी केंद्रों पर वोट डाला गया है। डीएम एसपी व एसडीओ सहित तमाम अधिकारी लगातार सभी बूथों पर निरीक्षण करते रहे।
रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से 16 पंचायतों में मतदान संपन्न हुआ। दो जगह पर छिटपुट घटना की भी खबर आई। जहां पर जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी पहुंच कर मामला को शांत किया गए। आपस में दो व्यक्ति भिड़ गए थे। एक ही व्यक्ति दो बार वोट दे रहे थे। उसी दौरान दो व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया।
पकरीबरावां में कुल 1756 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में उतरे हैं। सुबह 7:00 बजे से ही वोटिंग शुरू किया गया था और लंबी कतार में खड़ा होकर वोट दिए। 16 पंचायत में मुखिया पद के उम्मीदवार 161 हैं। समिति पद 125 हैं। वार्ड सदस्य पद के लिए 973 हैं। पंच पद के लिए 388 हैं। वहीं जिला परिषद के उम्मीदवार कुल 16 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। चुनाव संपन्न होने के बाद सभी ईवीएम को नवादा KLS कॉलेज में रखा गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.