महिला पुलिस का सिर फोड़नेवाली मां व तीन बेटियां गिरफ्तार:नवादा में बूथ पर वीडियो बना रही थी महिला, रोकने पर की थी मारपीट

नवादाएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घायल महिला पुलिसकर्मी। - Dainik Bhaskar
घायल महिला पुलिसकर्मी।

नवादा जिले के रोह इंटर विद्यालय स्थित बूथ पर महिला पुलिस से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में शंकर प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी, पुत्री सकुनी, रश्मि कुमारी और निशा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कागजी कार्रवाई कर चारों को जेल भेजने की तैयारी चल रही है। रोह थाना प्रभारी ने बताया है कि पुलिस से मारपीट के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि मतदान के दौरान महिला बूथ पर अपने मोबाइल से वीडियो बना रही थी। तभी महिला पुलिस कर्मी ने वीडियो बनाने से मना किया। जिसके बाद महिला उनसे उलझ गई। देखते ही देखते मारपीट हो गई। इसमें महिला पुलिस सुमन कुमारी का सिर फट गया।

बता दें कि दसवां चरण के पंचायती चुनाव में महिलाओं ने रिकॉर्ड अपना जमाते हुए पर लंबी कतार में खड़ा होकर मतदान की है। जानकारी के अनुसार मतदान का प्रतिशत कुल 56.44 प्रतिशत हुआ है। जिसमें पुरुष 55.02 प्रतिशत और महिलाएं 57.87 प्रतिशत मतदान की है। वही कादिरगंज थाना प्रभारी ने बताया है कि विभिन्न बूथों पर से में 10 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। लगातार डीएम एसपी सहित तमाम पदाधिकारी के द्वारा बुथों का निरीक्षण किया गया।