नवादा में एक युवक की मौत हो गई। मौत का कारण चाय में जहर बताया गया। मृतक की पहचान चौथा गांव निवासी संजय यादव के रूप में हुई है। संजय के साले राजीव रंजन ने इस मामले में मृतक के चाचा सिरोडाबर पंचायत के पूर्व मुखिया और चौथा गांव के निवासी मनोज यादव पर भतीजा संजय यादव की हत्या का आरोप लगाया है।
राजीव रंजन ने बताया, उसके जीजा संजय झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया में रहते थे। रविवार को चौथा गांव में पैतृक संपत्ति का बंटवारा चल रहा था, इस लिए वे आए थे। बंटवारा के दौरान ही मनोज यादव कुलदीप यादव व उनके परिवार के अन्य कई लोग मिलकर मेरे जीजा संजय यादव को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया। उनकी तबीयत जैसे ही बिगड़ी आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल मैं लाया गया। जहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया सदर अस्पताल लाने के बाद डॉक्टर ने पावापुरी ले जाने को कहा। पावापुरी ले जाने के क्रम में ही संजय की रास्ते में मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
बता दें कि रविवार को पूर्व मुखिया के परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर अनुमंडल कार्यालय के सामने जमीन की नापी चल रही थी। सभी जमीन का बंटवारा होना था। वहां पर पूरे परिवार जुटे हुए थे और पटवारी की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान यह घटना घटी है। हालांकि अभी तक स्थानीय पुलिस को परिजन के द्वारा कोई सूचना नहीं दिया गया है।
इधर, घटना के संबंध में आरोपी पूर्व मुखिया मनोज यादव ने कहा कि- "परिवारिक बंटवारा चल रहा था। किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पूर्व से भी संजय मानसिक रूप से आर्थिक तंगी के कारण परेशान था। और इसी वजह से हुआ खुद से जहर खाया है। मेरे ऊपर लगाया गया आरोप गलत है।"
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.