पटना में स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को कुचला...2 की मौत:4 लोगों की हालत गंभीर; गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर किया पथराव

पटना4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पटना में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क पर जा रहे 6 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 2 की मौके पर मौत हो गई। तीन महिला और एक पुरुष घायल हैं। गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया है।

पथराव में पुलिस की 112 नंबर की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बिहटा थाने की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुटी है। बिहटा के लेखन टोला के पास ये हादसा हुआ है।

हादसा बुधवार करीब साढ़े 7 बजे हुआ। सभी लोग बाजार से सामान लेकर अपने घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सभी को उड़ा दिया।

हादसे की तस्वीरें देखिए...

इसी गाड़ी ने 6 लोगों को कुचला है। हादसे में 4 की हालत गंभीर है।
इसी गाड़ी ने 6 लोगों को कुचला है। हादसे में 4 की हालत गंभीर है।
हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा पूरा टूट गया।
हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा पूरा टूट गया।
हादसे के बाद लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।
हादसे के बाद लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।
गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया।
गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया।
डायल 112 पर पड़ी ईंटे।
डायल 112 पर पड़ी ईंटे।

हादसा बुधवार शाम साढ़े 7 बजे पटना-आरा नेशनल हाई-वे-30 पर लेखन टोला गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग परेव बाजार से सामान खरीदकर अपने घर बिहटा लौट रहे थे। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के वक्त मौजूद लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के बाद स्कॉर्पियो का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग उग्र हो गए और सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। इस बीच लोगों को समझाने पहुंची पुलिस के 112 नंबर की गाड़ी को लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस वाले कुछ समझ पाते इससे पहले ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया।

बताया जा रहा है कि इस घटना में कई पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव घीमन से बात करने पर उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है।

हादसे में मृतकों के नाम

1. पाली हाल्ट निवासी राजेंद्र राय की 2 साल की बेटी भूरी कुमारी 2. लक्ष्मीपुरा बेला निवासी मिथिलेश राय की पत्नी सुभंति देवी

हादसे में घायलों के नाम

1. अंजू देवी 2. आरती देवी 3. सुंदरी देवी चौथे घायल की जानकारी नहीं मिल पाई है

खबरें और भी हैं...