पटना के नौबतपुर के तरारी गांव में आम तोड़ने को लेकर दो गुटों के बीच सोमवार को जमकर मारपीट हुई। इस घटना में 3 महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें कई लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार तारारी गांव के अवनिल सिंह के आम के बगीचे में गांव के ही संजय सिंह और राजू सिंह आम तोड़ने गए थे। इसका विरोध खेत मालिक अवनील सिंह ने कर दिया। विरोध करते हैं संजय सिंह राजू सिंह आग बबूला हो उठे और जमकर लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट होता देख संजय सिंह के परिवार के अंकित और संदीप भी इस लड़ाई में कूद पड़े और चारों लोगों ने मिलकर अवनील सिंह के परिजनों में अवनील सिंह 55 वर्ष, अर्जुन कुमार 32 वर्ष, पत्नी मीना देवी ,रिंकू देवी ,दीपक कुमार 18 वर्ष, बेटी रूबी कुमारी को लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इस हादसे में 3 महिला सहित छह लोग बुरी तरह घायल हो गए।
घटना के बारे में अवनिल सिंह ने बताया कि उनके बगीचे से संजय सिंह और राजू सिंह जबरदस्ती आम तोड़ रहे थे। जब उन्होंने इन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों भाई संजय सिंह और राजू सिंह अपने दो लड़के अंकित और संदीप को बुलाकर चारों लोगों ने मिलकर उनके परिवार के महिला पुरुष को जमकर पिटाई की है।
इस मामले को लेकर नौबतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन शुरू कर दी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.