कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच चल रहे बयानबाजी पर कहा कि उपेंद्र कुशवाहा कहीं नहीं जाएंगे यह मुझे भरोसा है। महागठबंधन चट्टानी एकता के साथ बना है। यह गठबंधन 2024 में बीजेपी को पराजित करेगा। महागठबंधन खत्म हो गया, आरसीपी सिंह के इस तरह के बयान पर अखिलेश सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह इसलिये ऐसा बोल रहे हैं क्योंकि उनकी नौकरी खत्म हो चुकी है।
अखिलेश सिंह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा के बाद राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार होगा जिसमें कांग्रेस कोटे से भी मंत्री बनेंगे। हमलोगों का दो मंत्री पद बनता है तो दो बनेंगे। इस विषय पर हमसे जो चर्चा हुई थी उसमें दो मंत्री पद की ही बात है। यह कांग्रेस का हक है। मधुबनी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यही बात उनसे कही थी।
भाजपा द्वारा मदरसों पर सवाल उठाए जाने पर अखिलेश सिंह ने कहा कि आखिर मदरसों पर ही सवाल क्यों, आरएसएस के सरस्वती शिक्षा मंदिर पर क्यों नहीं सवाल उठाते है। बक्सर के चौसा में किसानों के आंदोलन पर कहा कि कांग्रेस ने इस मामले पर 3 सदस्यीय जांच टीम बनाई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.