LIVEअपडेट्स बिहार:बगहा में 3 दिनों में मिले 3 शव, शुक्रवार को मिली थी 2 बच्चों की डेड बॉडी

बिहार8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बगहा में 3 दिनों में नहर से तीन शव बहते हुए मिले हैं। रविवार को पटखौली थाना इलाके के तिरहुत नहर में एक महिला का शव मिला। इससे पहले शुक्रवार को SDRF ने 5 साल के एक बच्चे का शव बरामद किया था। उसी दिन शाम में वहां से करीब 4 किमी की दूरी पर बांसगांव औसानी में 7 साल की एक बच्ची का शव मिला था। अब उसी जगह से करीब 3 किसी पहले बांसगांव पुल के पास महिला का शव बरामद हुआ है।

आशंका जताई जा रही है कि पहले मिले दोनों बच्चों का शव इसी महिला के हैं। ग्रामीणों ने नहर में तैरता हुआ शव देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और महिला की पहचान कराने में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर...

पटना में तेजस्वी के नेतृत्व में निकला प्रतिरोध मार्च, बोले- केंद्र सरकार को किसी भी हालत में गिरा कर रहना है

रविवार को महागठबंधन ने पटना में बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सुबह साढ़े 10 बजे अपनी मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास से युवा क्रांति रथ पर सवार होकर पटना के सगुना मोड़ के लिए निकले। राबड़ी देवी ने रथ को हरी झंडी दिखाई और पार्टी के सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर केंद्र के खिलाफ लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।

प्रतिरोध मार्च लगभग पांच घंटे तक चला और तीखी धूप के बावजूद तेजस्वी यादव डटे रहे। उनके साथ उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव, पूर्व मंत्री श्याम रजक, दानापुर के विधायक रीत लाल यादव आदि नेता बस पर से लोगों का अभिवादन करते दिखे।

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के सवाल पर यह प्रतिरोध मार्च किया गया।
बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के सवाल पर यह प्रतिरोध मार्च किया गया।

माले नेता धीरेन्द्र झा लाउडस्पीकर गाड़ी से महंगाई और बेरोजगारी के सवाल पर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लगवाता रहे। वहीं तेजप्रताप यादव ने कुछ दूर तक बस की स्टीयरिंग संभाली। मुख्य रूप से बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के सवाल पर यह प्रतिरोध मार्च किया गया। सगुना मोड़ से गांधी मैदान तक इसे जाना था लेकिन पुलिस ने इसे डाकबंगला चौराहा पर रोक दिया। पढ़ें पूरी खबर...

खगड़िया में दारोगा ने की आत्महत्या, सिर में मारी गोली; सहरसा के थे रहने वाले

खगड़िया स्थित जिला के नगर थाना में पदस्थापित दारोगा सुरेंद्र यादव ने रविवार को आत्महत्या कर ली। सुरेंद्र ने खुद के सिर में गोली मार ली। उन्होंने सुसाइड क्यों किया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वो सहरसा के रहने वाले थे। इधर, एसपी अमितेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है। सुरेंद्र यादव 1986 बैच के दारोगा थे। पढ़ें पूरी खबर...

सदर अस्पताल में बेड पर पड़ा दारोगा का शव।
सदर अस्पताल में बेड पर पड़ा दारोगा का शव।

पटना के नौबतपुर में अनियंत्रित बस ने दंपती को कुचला; पत्नी की घटनास्थल पर मौत, पति घायल

पटना के नौबतपुर में रविवार को एक अनियंत्रित बस ने स्कूटी सवार दंपती को कुचल डाला। इस हादसे में पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि पति घायल हो गया। घटना के बाद ड्राइवर थाना के नजदीक बस को खड़ी कर खुद फरार हो गया। सूचना मिलते ही नौबतपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मृतका की पहचान नौबतपुर के रानीपुर गांव निवासी रामाश्रय यादव की पत्नी सुशीला देवी (55) के रूप में की गई। पढ़िए पूरी खबर...

बिहार के औरंगाबाद में दिल्ली से आए एक युवक में मंकीपॉक्स का लक्षण मिला है।
बिहार के औरंगाबाद में दिल्ली से आए एक युवक में मंकीपॉक्स का लक्षण मिला है।

औरंगाबाद में दिल्ली से आए एक युवक में मंकी पॉक्स के लक्षण

बिहार के औरंगाबाद में दिल्ली से आए एक युवक में मंकी पॉक्स के लक्षण मिले हैं। बुखार के साथ शरीर में बड़े बड़े फफोले से मंकी पॉक्स की आशंका है। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग के निर्देश पर विशेष टीम युवक का सैंपल लेने की तैयारी में हैं। जांच के लिए सैंपल पुणे भेजा जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी। औरंगाबाद से लेकर राज्य के सभी जिलों में इसे लेकर अलर्ट कर दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर...

अस्पताल में भर्ती पीडीएस डीलर।
अस्पताल में भर्ती पीडीएस डीलर।

मधुबनी में पीडीएस डीलर और उसके भाई के घर में 10 लाख की संपत्ति की डकैती, देशी बम भी फोड़ा

मधुबनी के हरलाखी थाना क्षेत्र के पोतगाह गांव में शनिवार की देर रात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। यहां पीडीएस डीलर व उसके भाई के घर पर हथियार से लैस अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। एक ही जगह तीन घरों में जेवरात समेत लाखों रुपए की डकैती की और करीब 10 लाख की संपत्ति लूट लिया। डकैतों ने दहशत फैलाने के लिए आसपास देशी बम भी फोड़े। इसमें पीडीएस डीलर आंशिक रूप से घायल भी हुआ है। पढ़िए पूरी खबर...