बेंगलुरु से पटना आने वाली गो एयर की G8-274 मंगलवार को भी एक घंटे लेट हो गई है। लगातार यह दूसरा दिन है, जब यह फ्लाइट एक घंटे की देरी से पटना पहुंचेगी। रियल टाइम दोपहर 2:10 की जगह 3:10 तक इसके पटना पहुंचने की संभावना है। आज भी इस फ्लाइट को बेंगलुरु से ही रिशिड्यूल किया गया है। पिछले एक सप्ताह में छठा दिन होगा, जब यह फ्लाइट लेट आएगी।
इस कारण सोमवार की तरह आज भी पटना से बेंगलुरु जाने वाली G8-273 के समय में बदलाव किया गया है। दोपहर 2:45 की जगह अब 3:45 बजे यह फ्लाइट बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी। पटना से दिल्ली जाने वाली शाम की SG-481 भी आज लेट हो गई है। मंगलवार की शाम यह फ्लाइट 2 घंटे 35 मिनट की देरी से जाएगी। इसे पटना से रिशिड्यूल किया गया है। रियल टाइम शाम के 5:35 बजे की जगह रात 8 बजकर 10 मिनट पर पटना से दिल्ली के लिए यह फ्लाइट उड़ान भरेगी।
दरअसल, इस फ्लाइट के लेट होने की वजह दिल्ली से पटना आने वाली स्पाइस जेट की SG-480 है। जो आज भी दिल्ली से 2 घंटे 45 की देरी से पटना आएगी। इसके शाम में 7:40 बजे तक पटना पहुंचने की संभावना है। इस फ्लाइट का पटना में पहुंचने का रियल टाइम शाम में 4:55 बजे है। लेकिन, कल की तरह दिल्ली से ही इस फ्लाइट को रिशिड्यूल किया गया है। वहां से ही बदले हुए टाइम शाम के 5:55 बजे तक पटना के लिए रवाना होने की संभावना है। सुबह से दोपहर के बीच में दूसरे शहरों से पटना आने वाली 3 फ्लाइट 15 से 20 मिनट की देरी से पहुंची हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.