उपेंद्र को नीतीश की नसीहत- जितना जल्दी जाना हो, जाएं:कुशवाहा बोले- ऐसे कैसे चले जाएं अपना हिस्सा छोड़कर बड़का भाई

पटना2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। उन्होंने दो टूक कहा- उनको जब जाना हो, जितना जल्दी जाना हो, वो चले जाएं। उनको जब मौका मिलता है, वह चले जाते हैं।

मुख्यमंत्री के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि ऐसे कैसे चले जाएं अपना हिस्सा छोड़कर। साथ ही नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे बड़े भाई के कहने से छोटा भाई घर छोड़कर जाने लगे तब तो हर बड़का भाई अपने छोटका को घर से भगाकर बाप-दादा की पूरी संपत्ति अकेले हड़प ले।

CM बुधवार सुबह पटना के एएन कॉलेज के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत की। जदयू के बड़े नेता के भाजपा के संपर्क साधने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो खुद संपर्क में जाना चाहता है, वही यह सब खुद बोलते रहता है।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम किस-किसको कितना आगे बढ़ाएं, कौन कहां चला गया। खैर, यह सब छोड़िए जाने दीजिए।

हमारी पार्टी कमजोर नहीं हुई है

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि जो कहता है कि जेडीयू कमजोर हो रही है। उनसे यह बात कह दीजिए कि हमारी पार्टी कमजोर नहीं हुई है, बल्कि पहले से और मजबूत हो गई है। बिहार में करीब 75 लाख लोग हमारी पार्टी से इस बार जुड़े हैं। लोग ऐसे ही फालतू में प्रचार करते हैं, कुछ लगता थोड़े ही ना।

आगे नीतीश कुमार ने कुशवाहा पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होंने जो भी दावा किया है वह बिल्कुल फालतू है। जरा बताइए ना कितने लोग बीजेपी के संपर्क में हैं? जो खुद बीजेपी के संपर्क में जाना चाहता है। वही यह सब बात बोलते रहता है।

हम किस किसको कितना आगे बढ़ाएं, कौन कहां चला गया। खैर छोड़िए यह सब जाने दीजिए। जितना बोलना है, बोलते रहें और जब जाना हो चले जाइए।

उपेंद्र कुशवाहा के नजदीकी ने इस्तीफा दिया

उपेंद्र कुशवाहा के नजदीकी और आरएलएसपी से उनके साथ जदयू में आए धीरज सिंह कुशवाहा ने महात्मा फुले समता परिषद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि एक साथ दो संगठन में नहीं रहा जा सकता है। उपेंद्र कुशवाहा के पिछले दिनों के बयान के बाद धीरज ने ये कदम उठाया। एक तरह से उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा का साथ छोड़ना माना जा रहा है।

जानिए एक दिन पहले उपेंद्र ने क्या कहा था...

नीतीश को कमजोर किया जा रहा है, RJD से कुछ लोगों ने डील की थी

नीतीश कुमार को लगातार कमजोर किया जा रहा है। मुझे नीतीश जी बुलाएं। मैं सब कुछ साफ कर दूंगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष बुलाएं, उनके सामने सब कुछ रख दूंगा। वो बताएं कि कौन सी डील हुई है? क्यों राजद के लोग कह रहे हैं कि उनके नेता को शपथ दिलाई जाए? मुख्यमंत्री अभी चेत जाएं नहीं तो मुश्किल होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिए

खबरें और भी हैं...