सोमवार दोपहर बाद पटना से आने और जाने वाली 2 फ्लाइट लेट हो गई है। इस कारण इन फ्लाइट्स से उड़ान भरने वाले पैसेंजर्स को काफी परेशानी होगी। बेंगलुरु से पटना आने वाली गो एयर की G8-274 एक घंटे लेट है। दोपहर 2:10 की जगह 3:10 बजे तक इसके पटना पहुंचने की संभावना है। इस फ्लाइट को बेंगलुरु से ही रिशिड्यूल किया गया है। लगातार आज 5वां दिन होगा, जब यह फ्लाइट लेट से पटना पहुंचेगी। इस कारण पटना से बेंगलुरु जाने वाली G8-273 भी एक घंटे लेट जाएगी। दोपहर 2:45 की जगह अब 3:45 बजे यह फ्लाइट बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी।
दिल्ली से पटना आने वाली स्पाइस जेट की SG-480 2 घंटे 45 की देरी से पटना आएगी। इसके शाम 7:40 बजे तक पटना पहुंचने की संभावना है। जबकि, इस फ्लाइट का पटना में पहुंचने का रियल टाइम शाम 4:55 बजे है। दिल्ली से ही इस फ्लाइट को रिशिड्यूल किया गया है। वहां से ही बदले हुए टाइम शाम 5:55 बजे तक पटना के लिए रवाना होने की संभावना है। पिछले 5 दिनों से यह फ्लाइट भी लगातार लेट से पटना पहुंच रही है। इस फ्लाइट के लेट होने से पटना से दिल्ली जाने वाली शाम की SG-481 भी लेट हो गई है। 2 घंटे 45 मिनट इसे पटना से भी रिशिड्यूल किया गया है। रियल टाइम शाम 5:35 बजे की जगह रात 8 बजकर 20 मिनट पर पटना से दिल्ली के लिए इस फ्लाइट के उड़ान भरने की संभावना है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.