• Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Bihar News; Retired Employee From Animal Husbandry Department Commits Suicide In Patna, CCTV Footage Of The Dreaded Move Surfaced

अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से वृद्ध ने लगाई छलांग:पटना में पशुपालन विभाग से रिटायर्ड बुजुर्ग घर से पड़ोस के अपार्टमेंट में गया, वहां से कूदकर सुसाइड किया; CCTV सामने आया

पटना2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुजुर्ग इसी अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल पर गए और वहां से कूद गए।

पटना में स्वतंत्रता दिवस के दिन पशुपालन विभाग से रिटायर्ड एक कर्मचारी ने 5वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। सुसाइड करने वाले का नाम राम नाथ दुबे (72) है। मामला पटना के राजीव नगर थाना के तहत रामनगरी सेक्टर-3 का है। इस इलाके में रामनाथ दूबे का अपना घर है। इसके बाद भी वो पास के सपना अपार्टमेंट गए। सीधे वो अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल पर गए और वहां से नीचे कूद गए। अपार्टमेंट में लगे CCTV का फुटेज सामने आया है। जिसमें वो जाते दिखे। फिर नीचे गिरते हुए नजर आए। वृद्ध व्यक्ति के खौफनाक कदम का CCTV के फुटेज में दिखा।

उनके नीचे गिरते ही जोर से आवाज हुई। इसके बाद अपार्टमेंट और उसके आसपास के लोग जल्दी से वहां पहुंचे। मौके पर मौजूद लोग वृद्ध व्यक्ति की जान बचाने के लिए कुछ कर पाते कि उसके पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। वहां मौजूद लोगों ने ही तत्काल राजीव नगर थाना की पुलिस को जानकारी दी। फिर एक सब इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ पहुंचे। मामले की छानबीन की। अपार्टमेंट के CCTV को खंगाला। पुलिस की छानबीन में पता चला कि वो लंबे समय से मेंटली डिस्टर्ब थे।

पशुपालन विभाग में काम करते हुए रामनाथ दुबे करीब 10 साल पहले पटना स्थित सचिवालय से रिटायर्ड हुए थे। घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर उनका खुद का घर है। इसे कई साल पहले उन्होंने खुद बनवाया था। यहां वो अपने दो बेटों और परिवार के साथ रह रहे थे। पिता के सुसाइड किए जाने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे। मौके पर उनके बेटों ने चुप्पी साध रखी थी। बुजुर्ग ने सुसाइड क्यों किया? इस सवाल का जवाब फिलहाल नहीं मिल पाया है।

खबरें और भी हैं...