पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि गंगा नदी पर भागलपुर में, महानंदा नदी पर कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज व अररिया और बागमती नदी पर दरभंगा- मधुबनी में तथा रातो नदी पर सीतामढ़ी में तटबंधों का निर्माण होगा।
इसके लिए लगभग 1500 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है। इससे बड़ी आबादी को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी। उन्हाेंने कहा कि 2020 सितंबर में पश्चिमी कोसी नहर परियोजना के बचे हुए कार्यों का कार्यारंभ मुख्यमंत्री ने किया है। इससे 0.64 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई क्षमता का सृजन होगा।
साथ ही साथ 1.41 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता के पुनर्स्थापन का भी प्रावधान है। कुल प्रस्तावित सिंचाई क्षमता सृजन को 2.01 लाख हेक्टेयर से बढ़ा कर 2.65 लाख हेक्टेयर किया गया है। संजय झा ने बताया कि इस वर्ष बाढ़ के पूर्व की तैयारियों के लिए 1225 करोड़ की 269 योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा तटबंधों के मेन्टेनेंस की 220 करोड़ की योजना अलग से स्वीकृत की गई है। वे मंगलवार को विधानसभा में जल संसाधन विभाग के बजट पर सरकार का पक्ष रख रहे थे।
नदी जोड़ परियोजना पर काम होगा तेज
बिहार की महत्वाकांक्षी कोसी मेंची नदी जोड़ परियोजना का कार्य वर्ष 2021-22 में शुरू करने का कार्यक्रम है। इस परियोजना से राज्य के चार सीमावर्ती जिलों- अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में सिंचाई सुविधा मिलेगी। इस योजना को राष्ट्रीय योजना का दर्जा दिलाने के लिए भी विभाग द्वारा प्रयास किया जा रहा है।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.