• Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Dear Deputy Chief Minister, You Have Done Love Marriage, We Are Studying Current Affairs In The Age Of Affair.

डियर उपमुख्यमंत्री जी आपने तो लव मैरिज कर ली...:तेजस्वी के नाम पिंकी का लेटर, हम अफेयर की उम्र में करंट अफेयर पढ़ रहे हैं

पटना4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार में वैलेंटाइन वीक में पिंकी ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नाम लेटर लिखा है। इस लेटर में पिंकी ने बेरोजगारों का दर्द कुछ इस तरह बयां किया है, जिसकी सभी जगह चर्चा हो रही है। चिट्ठी में बेरोजगार पिंकी तेजस्वी यादव से कह रही हैं कि आपने तो लव मैरिज कर ली है, लेकिन हमर मैरिज पर बेरोजगारी का अड़चन लगल है।

यह चिट्ठी मगही में बड़े ही मजेदार तरीके से लिखी गई है, जो तेजी से वायरल हो रही है। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि पिंकी कौन है। इस मामले पर अभी तेजस्वी यादव की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सबसे पहले पिंकी की पूरी चिट्‌ठी पढ़िए...

डियर तेजस्वी जी, उप मुख्यमंत्री, बिहार

आपको पता है हम बड़ी टेंशन में हैं। आप तो लव मैरिज कर लिए, लेकिन हमर मैरिज पर बेरोजगारी का अड़चन लगल है। हम चार साल से प्रभात बांधुल्य संग वन साइडेड अफेयर में हैं। अफेयर के उमर में करेंट अफेयर पढ़ रहे हैं। सोचे थे नौकरी लगेगा तो प्रपोज करेंगे, लेकिन नौकरी तो लगने से रही। एक तो भैंकेंसी (वैकेंसी) नहीं आता है और भैंकेंसी आता भी है तो पेपरे लीक हो जाता है।

ई सब देखते देखते लगता है इहो वैलेंटाइन अइसहीं पार हो जाएगा और हम परपोज (प्रपोज) भी ना कर पाएंगे। हम उधर कंपटीशन की तैयारी में लगल हैं और बाबू जी मने मन हमारे बियाह की तैयारी में। हमारी सब सहेली लोग का तो बच्चा भी हो गया है बियाह के बाद। मन बड़ी मायूस हो रहा है ई सब सोच सोच के।

बड़ी उम्मीद से चिट्ठी लिख रहे हैं, नौकरी का जुगाड़ लगवाइए नहीं तो लेखक साहब किसी और जुगाड़ के साथ फरार हो जाएंगे। प्यार बिना नौकरी लेके क्या करेंगे।

-आपकी लोटर और लेखक प्रभात बांधुल्य की वन साइडेट लभर पिंकी (फ्रॉम पटना)
सस्नेह अभार।

पिंकी ने तेजस्वी के नाम ये लेटर लिखा है। इसमें आखिर में पिंकी लिखती है बड़ी उम्मीद से चिट्ठी लिख रहे हैं, नौकरी का जुगाड़ लगवाइए नहीं तो लेखक साहब किसी और जुगाड़ के साथ फरार हो जाएंगे।
पिंकी ने तेजस्वी के नाम ये लेटर लिखा है। इसमें आखिर में पिंकी लिखती है बड़ी उम्मीद से चिट्ठी लिख रहे हैं, नौकरी का जुगाड़ लगवाइए नहीं तो लेखक साहब किसी और जुगाड़ के साथ फरार हो जाएंगे।

अब पिंकी के एकतरफा प्यार वाले प्रभात बांधूल्य को जानिए

लेटर में पिंकी ने जिस प्रभात बांधूल्य का नाम लिया है वो एक लेखक और वकील हैं। प्रभात ने बीएचयू के लॉ स्कूल से पढ़ाई की है। वह मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के हैं। उनका पहला उपन्यास ‘बनारस वाला इश्क’ है। वह पिछले दो साल से वो टीवी सीरियल और फिल्म की स्टोरी लिख रहे हैं।

प्रभात बांधूल्य ने अपने फेसबुक पेज से पिंकी के लिए एक के बाद एक 4 पोस्ट किए हैं। उन्होंने लिखा है कि लव लेटर जब दूसरे को भेजना था, तो बीच में मेरा नाम काहे ला जोड़ दी पिंकी जी।
प्रभात बांधूल्य ने अपने फेसबुक पेज से पिंकी के लिए एक के बाद एक 4 पोस्ट किए हैं। उन्होंने लिखा है कि लव लेटर जब दूसरे को भेजना था, तो बीच में मेरा नाम काहे ला जोड़ दी पिंकी जी।

लेटर पर उन्हें लिखना पड़ा खाया पिया कुछ नहीं...

पिंकी नाम से इस लेटर के वायरल होने के बाद प्रभात ने भी अपने सोशल मीडिया पर कमेंट किया है। वे लिखते हैं कि ‘लव लेटर जब दूसरे को भेजना था, तो बीच में मेरा नाम काहे ला जोड़ दी पिंकी जी। खैर चिट्ठी अब खबर में है और इसी बहाने हम भी। अब उनके फेसबुक पर एक के बाद एक 4 पोस्ट पढ़िए...

पहला पोस्ट

-पिंकी ने बवाल मचा रखा है। प्रपोज डे पर ऐसा प्रपोज कभी नहीं देखा मैंने

दूसरा पोस्ट

-बेरोजगारी एक बहुत बड़ी समस्या है। बिहार के लोगों को तेजस्वी जी से बहुत उम्मीद है।

तीसरा पोस्ट

पिंकी ने तेजस्वी यादव के नाम खत लिखा और नेशनल मीडिया में बनारस वाला इश्क की चर्चा है। साथ में आपका यह लेखक भी बतौर लेखक हम तो यही चाहते हैं कि मेरा लिखा लोगों को पसंद आए। मेरा चरित्र , मेरा विचार मेरी बातें खूबसूरत हो। आप तमाम लोगों का शुक्रिया जिसकी वजह से मैं हूं...

चौथा पोस्ट सबसे इंट्रेस्टिंग

पिंकी तो बवाल करा के मानेगी। मेरी स्थिति वही है खाया पिया कुछ नहीं ग्लास तोड़ा बारह आना।

दैनिक भास्कर से प्रभात ने क्या कहा..

इस संबंध में दैनिक भास्कर ने प्रभात से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि यह चिट्‌ठी मेरे मेल पर आई है। हमने सवाल किया कि क्या आपने यह चिट्‌ठी खुद तो नहीं लिखी। इस पर कहा कि मैं खुद को क्यों लिखूंगा। कोरोना के समय पिंकी के नाम से एक मैसेज दिया था। आप घर पर रहिए, नहीं तो पिंकी ले जाएगी। पिंकी को प्रेमिका बताया था।

अगर पत्र लिखने वाली लड़की है तो अच्छी बात है। मैं तेजस्वी यादव जी को इस पत्र को लेकर अपडेट करूंगा।

पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए...

इससे जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़िए...

पटना में BSSC कैंडिडेट्स पर पुलिस का लाठीचार्ज, VIDEO:तीनों शिफ्ट की परीक्षा रद्द करने की मांग; 9 लाख कैंडिडेट्स परीक्षा में बैठे थे

राजधानी पटना में प्रदर्शन कर रहे BSSC कैंडिडेट्स पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें कई कैंडिडेट्स को चोटें आई हैं। कैंडिडेट्स​​​​​​ तीनों शिफ्ट की परीक्षा रद्द करने की मांग करने BSSC दफ्तर की तरफ जा रहे थे। चार महीने में यह चौथी बार है, जब पुलिस ने नौकरी और दूसरी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और कैंडिडेट्स पर लाठीचार्ज किया है।

बुधवार सुबह 11 बजे 5000 से ज्यादा कैंडिडेट्स प्रदर्शन में शामिल थे। अभ्यर्थियों को खजांची रोड, बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान पहुंचना था। फिर कारगिल चौक पर प्रदर्शन करते हुए BSSC कार्यालय की ओर जाने की रणनीति थी। पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिए

पटना में शिक्षक कैंडिडेट्स पर पुलिस लाठीचार्ज का VIDEO:हाथ में तिरंगे के बावजूद लाठी बरसाते रहे ADM; इतना पीटा कि खून बहने लगा

पटना में सोमवार को पुलिस ने बेरोजगार शिक्षक कैंडिडेट्स के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज कर दिया। पटना के ADM केके सिंह ने तिरंगा लिए एक प्रदर्शनकारी पर जमकर लाठी बरसाई। इतनी लाठियां मारीं कि उसका खून बहने लगा। बाद में एक पुलिसकर्मी ने प्रदर्शनकारी से तिरंगा छीन लिया। मामले पर डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने कहा है कि ADM को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए था। जांच का आदेश दिया जा चुका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करिए

पटना में TET कैंडिडेट्स को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO:नौकरी दिलाने की मांग करने विधानसभा घेरने जा रहे थे

बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र की शुरुआत होते ही हंगामा शुरू हो गया है। सदन के अंदर विपक्षी दलों ने हंगामा किया तो सड़क पर शिक्षक अभ्यर्थी उतर आए। पुलिस ने TET पास इन कैंडिडेट्स को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ये लोग मंगलवार दोपहर को हाथों में गुलाब का फूल लिए विधानसभा का घेराव करने निकले थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करिए